Connect with us

मनोरंजन

Katrina Kaif Bigg Boss: ‘बिग बॉस 16’ में पहुंचीं कटरीना को देख झूम उठे सलमान, ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर किया डांस

Published

on

Loading...
Loading...

Katrina Kaif Bigg Boss: कटरीना कैफ जब ‘बिग बॉस 16’ में स्टेज पर पहुंचीं तो सलमान खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कटरीना के साथ न सिर्फ खूब मस्ती की, बल्कि दोनों ने साथ में ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस भी किया। सलमान, कटरीना के डांस की कॉपी करते नजर आए।

‘बिग बॉस 16’ में इस वीकेंड का वार (शुक्रवार और शनिवार) को काफी धमाल देखने को मिलेगा। 28 अक्टूबर को आने वाले ‘शुक्रवार का वार’ में न सिर्फ सलमान खान शो में वापसी करेंगे, बल्कि वह घरवालों को फटकार लगाते भी नजर आएंगे। लेकिन इससे भी मजेदार बात यह है कि ‘बिग बॉस 16’ में कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। शादी के बाद यह पहली बार है जब कटरीना कैफ किसी रिएलिटी या टीवी शो में सलमान के साथ नजर आएंगी।

Loading...

नवंबर 2021 में Vicky Kaushal से शादी के बाद से ही Salman Khan और Katrina Kaif ने एक-दूसरे से दूरी बनाई हुई थी। यहां तक कि सलमान खान, कटरीना की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे। हालांकि बाद में दोनों ने साथ में Tiger 3 की बची हुई शूटिंग पूरी की थी। लेकिन तब से कटरीना अब सलमान के साथ नजर आई हैं। मेकर्स ने Bigg Boss 16 के 28 अक्टूबर को आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page