Connect with us

भदोही

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

स्कूल-कॉलेज, बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचीं एंटी रोमियो टीमें, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

भदोही। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भदोही पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत शुक्रवार को जनपदभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों, महिला बीट अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने शिक्षण संस्थानों, बाजारों, कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संचालित अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़, फब्तियां कसने, उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीमों ने उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना भय और संकोच के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा सिंह ने पार्वती पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर में बालिकाओं को जागरूक किया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, पाक्सो एक्ट तथा महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तीकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

Advertisement

अभियान के दौरान आपातकालीन सहायता के लिए 112 पुलिस सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने जागरूकता पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई।

भदोही पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के साथ उन्हें भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page