देवरिया
देवरिया कुशहरी में भावपूर्ण छठ गीतों एवं नाट्य मंचन से कलाकारों ने शमा बांधा
Loading...
Loading...
देवरिया =छठ मैया बरसे प्यार, सुना सुना सब नर नार के भाव पूर्ण गीतों से नाट्य मंच के कलाकार डाक्टर लियाकत अली जलज ने रंगकर्मी रंजना सोनकर के नेतृत्व में रंगकर्मी असलम के डफ़ली की थाप पर शमा बांधा। देवरिया स्थित कुशाहरी घाट पर कपिला पशु अहार के सौजन्य से राहुल ओझा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नाट्य मंच के कलाकारों ने अपने मंचन के द्वारा अपनी कला की छाप छोड़ी। दर्शकों ने कलाकारों का करतल ध्वनि से उत्साह वर्धन किया। कलाकारों में वरिष्ठ फ़िल्म कलाकार असलम शेख, डाक्टर लियाकत अली, म्यूजिक कलाकार निरंजन कुमार, रंजना सोनकर शामिल रहीं। छठ पूजा में कुशहरी घाट के आस पास के ग्रामीण। महिला पुरुष शामिल।
Loading...
Continue Reading
