Connect with us

बलिया

बांसडीह विधानसभा की मतदाता सूची जारी, 16 दिसंबर तक दर्ज होंगी दावे-आपत्तियां

Published

on

Loading...
Loading...

बांसडीह, बलिया। विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने फोटोयुक्त मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।

एसडीएम ने बताया कि मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in और ECINET ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बीएलओ या तहसील कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करने की भी व्यवस्था है।

मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।

आलेख्य मतदाता सूची के अनुसार बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,47,774 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,93,726 पुरुष, 1,54,022 महिला और 26 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। सूची में 2,045 युवा मतदाताओं का भी उल्लेख किया गया है।

इस अवसर पर तहसीलदार नितिन कुमार सिंह सहित सभी बीएलओ और निर्वाचन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदाताओं से सूची में अपना नाम और विवरण जांचने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार के लिए आवेदन करने की अपील की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page