Connect with us

Uncategorized

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत से गांव में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

नगरा-बेल्थरा रोड पर निच्छुवड़ीह के पास हुआ हादसा, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम, दो की अस्पताल में मौत

बलिया। नगरा-बेल्थरा रोड मार्ग पर शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में गौवापार गांव के रहने वाले चार युवकों की जान चली गई। घटना के बाद गांव से लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे नगरा-बेल्थरा रोड पर निच्छुवड़ीह फायर सर्विस स्टेशन के पास दैत्य बाबा स्थान के समीप यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अभिषेक पटेल (27) और कुणाल पासवान (24) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल धनंजय पटेल (28) और गोलू ठाकुर (24) को बेहतर उपचार के लिए मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।

एक ही गांव के चार युवकों की मौत की खबर मिलते ही गौवापार में मातम छा गया। मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। पूरे बेल्थरारोड क्षेत्र में घटना को लेकर शोक व्याप्त है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page