मिर्ज़ापुर
राजगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेला का हुआ आयोजन
राजगढ़ (मीरजापुर) :
विकासखंड राजगढ़ के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में बच्चों ने बाल दिवस पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कंपोजिट विद्यालय धनसिरिया के बच्चों द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने जमकर खरीदारी की। प्राथमिक विद्यालय नौडिहवा, तेलियापुर, धनसिरिया सेकंड के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रदर्शित किया गया। बाल दिवस के अवसर पर संजय कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ ने संदेश के माध्यम से अपने बधाई संदेश में कहा कि “आईए हम सब मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य उनके मुस्कान उनके सपनों के लिए सदैव प्रयास करें”और बच्चों के उज्जवल भविष्य की मनोकामना की। इस अवसर प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार विष्णु बालक पटेल, अनुपमा सिंह, राजेश चौधरी, सहायक अध्यापक दिनकर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, रविंद्र नाथ, श्वेता सिंह, रेखा सिंह,अन्य शिक्षाकर्मी ग्राम प्रधान जन्मेजय सिंह सहित विद्यालयों के रसोईया अभिभावक एवं गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
