वाराणसी
किसानों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लेकर मैदान में उतरे पत्रकार जगदीश शुक्ला भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन ने सौंपी वाराणसी जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
किसान, गरीब मजदूर और पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ना मेरी पहली प्राथमिकता, जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाऊंगा किसानों की आवाज जगदीश शुक्ला
विशेष संवाददाता, जगदीश शुक्ला
वाराणसी। किसानों, मजदूरों, गरीबों और शोषित-वंचितों की आवाज को मजबूती देने की दिशा में भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पत्रकार जगदीश शुक्ला को वाराणसी जिला उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर से संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पत्रकार जगदीश शुक्ला ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य केवल पद की गरिमा बढ़ाना नहीं। बल्कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और जरूरतमंदों की आवाज बनना है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसान चाहे गरीब हो। अमीर हो। छोटा हो या बड़ा यदि उसके साथ अन्याय होता है। तो उसकी लड़ाई लड़ना उनका नैतिक दायित्व होगा। मजदूरों, गरीबों और पीड़ित परिवारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
जगदीश शुक्ला ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास तभी सार्थक होगा। जब संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-दूसरे का साथ देकर जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़े होंगे। मुझे अभी मार्गदर्शन और जिम्मेदारी मिली है। यह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं। बल्कि जनता के प्रति एक बड़ा दायित्व है। मैं अपने कर्तव्यों से पीछे हटने वाला नहीं हूं। किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में जहां तक जाना पड़ेगा, जाऊंगा। जरूरत पड़ी तो माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी किसानों की आवाज पहुंचाऊंगा।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन की लोकप्रियता केवल पदाधिकारियों के नाम से नहीं। बल्कि उनके जमीनी कार्यों, संघर्ष और जनसेवा से बढ़ती है। इसलिए वह वाराणसी जनपद में संगठन को मजबूत बनाने। नए लोगों को जोड़ने और किसानों की वास्तविक समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उनका कहना है। कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता होता है। यदि संगठन का प्रत्येक साथी एकजुट होकर किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों के लिए खड़ा हो जाए। तो बड़ी से बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में भी मजबूत पहल की जा सकती है।
अब देखना यह होगा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पत्रकार जगदीश शुक्ला अपने संकल्पों को किस तरह धरातल पर उतारते हैं। फिलहाल उनके मनोनयन से वाराणसी में भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
