Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में डीएम व एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार की देर शाम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में नंदगंज बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च से लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इसमें सैदपुर की उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया भी शामिल रहीं।
फ्लैग मार्च नंदगंज के शादियाबाद मोड़ से शुरू होकर नंदगंज बाजार के मुख्य मार्ग पर चोचकपुर तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आमजन से नवरात्र और दशहरा का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर सभी को आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखना चाहिए। ताकि हम सभी का पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
फ्लैग मार्च के दौरान नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र अपने दो दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ डटे रहें।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page