Connect with us

जौनपुर

लायंस क्लब गोमती ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाएं और जांच की सुविधा भी निःशुल्क

जौनपुर (जयदेश)। सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ की ओर से नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। साजिदा गर्ल्स कॉलेज के निकट हमाम दरवाजा रोड स्थित इमाम चौक पर लगाए गए शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और आम नागरिकों को स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. एम.एम. खान, फिजिशियन डॉ. कलाम तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सबाह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान 300 से अधिक मरीजों की जांच की गई। मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित करने के साथ विभिन्न प्रकार की जांच भी मुफ्त कराई गई।

पांच जरूरतमंद मरीजों को आजीवन दवा देने का संकल्प

लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ के अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और सेवा की सुविधाएं पहुंचाना क्लब की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शिविर में ऐसे पांच मरीज मिले, जिनके पास दवा खरीदने तक के पैसे नहीं थे। क्लब ने इन मरीजों को आजीवन आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

समय पर जांच से गंभीर बीमारियों से बचाव

क्लब के सचिव लायन नवीन मिश्रा ने कहा कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह कई गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद आरिफ, सेवा सप्ताह में सहयोगी संजीव गुप्ता और मनीष गुप्ता ने बताया कि शिविर की सफलता के लिए क्लब सदस्यों ने व्यापक तैयारियां की थीं।

Advertisement

इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष लायन ऋषिदेव, प्रज्ञा मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव सहित लायंस क्लब गोमती के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page