गाजीपुर
भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
नवंबर से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय, तहसील अध्यक्षों को हर माह बैठक करने की जिम्मेदारी
गाजीपुर (जयदेश)। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक रविवार को मिश्रबाजार स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनपद के साथ प्रदेश स्तर पर विस्तार करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी तहसील अध्यक्ष अपनी-अपनी तहसील इकाई की बैठक प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से आयोजित करेंगे। इसके साथ ही आगामी नवंबर से सदस्यता अभियान चलाकर संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि नए वर्ष में संगठन जिले में और मजबूती से कार्य कर सके।

जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने संगठन के सदस्यों से एकजुटता और अनुशासन के साथ कार्य करने की अपील की। साथ ही अन्य जनपदों में संगठन को सक्रिय करने के लिए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में डॉ. रामअवतार यादव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रहलाद दास जायसवाल, अरुण कुमार तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, मो. इफ्तेखार अहमद, रामविलास पाण्डेय, जयप्रकाश राय, मुकेश उपाध्याय, संदीप श्रीवास्तव, लोकनाथ तिवारी, विनीत दुबे, धर्मेंद्र सिंह, चंदन पाण्डेय, वरुण मिश्रा और नंदलाल गिरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।
