Connect with us

जौनपुर

गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, शव के कई टुकड़े हुए; पहचान में जुटी पुलिस

खेतासराय, जौनपुर (जयदेश)। खेतासराय थाना क्षेत्र में रविवार को रेलवे स्टेशन के समीप दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। शाहगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि शव कई हिस्सों में बिखर गया।

जानकारी के अनुसार, गोदान एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अनिल पाठक ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव के अवशेषों को एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से महिला के बारे में जानकारी जुटाई।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही गुमशुदगी संबंधी सूचनाओं के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page