Connect with us

जौनपुर

बृजेश सिंह ने रामनन्दन सिंह और सोनापति देवी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

Published

on

Loading...
Loading...

माता-पिता का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान: बृजेश सिंह, समारोह में मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित

सिकरारा, जौनपुर (जयदेश)। सीहीपुर स्थित सोनानन्दन नीलदीप एकेडमी स्कूल परिसर में विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह के पिता रामनन्दन सिंह और माता सोनापति देवी की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनावरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि माता-पिता की प्रतिमाएं स्थापित कर उनकी स्मृतियों को संजोना भारतीय संस्कृति का श्रेष्ठ उदाहरण है। यह पहल आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा और सम्मान हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं।

विशिष्ट अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि माता-पिता के नाम पर प्रतिमाएं स्थापित कर प्रदीप कुमार सिंह ने समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। माता-पिता जीवन के प्रथम गुरु होते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माता-पिता के सम्मान में किया गया कार्य समाज को संस्कार और कृतज्ञता का संदेश देता है। प्रधान ट्रस्टी एवं संचालक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिमाएं स्थापित करने का उद्देश्य बच्चों और आने वाली पीढ़ी में माता-पिता तथा पूर्वजों के प्रति आदर की भावना विकसित करना है।

Advertisement

प्रतिमा अनावरण के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, शशि मोहन सिंह क्षेम, प्रमुख विनय सिंह, सजल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, दुष्यंत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन दीपक सिंह, रितुराज सिंह, शशि प्रकाश सिंह और मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. राज सिंह और उप प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page