Connect with us

गाजीपुर

नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

फरीदाबाद निवासी 28 वर्षीय कुलदीप भाला चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

गाजीपुर (जयदेश)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर जिले की नोनहरा थाना पुलिस ने रविवार को पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को भाला चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र देवेन्दर, निवासी ग्राम गौछी, थाना मुजेशर, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना नोनहरा में मुकदमा संख्या 215/2025 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 और 5J(2) में मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक रामानंद सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह और थाना नोनहरा के हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page