Connect with us

भदोही

सैकड़ों छात्र-छात्राओं की भागीदारी से निकली महा-साइकिल यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश, ‘साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं’ के नारों से गूंजे मार्ग

भदोही, जयदेश। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से महा-साइकिल यात्रा निकाली गई। ‘साइकिल मैन भदोही’ अधिवक्ता अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और साइकिल प्रेमियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से शुरू हुई यात्रा झिलियापुल, अमवा और लालानगर सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए खमरिया स्थित मां ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज, मनउरवीर पहुंची। कॉलेज परिसर में प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार मौर्य, प्रधानाचार्या सुमन मौर्या, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा तथा जयघोष के साथ साइकिल यात्रियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रकृति से दूरी लोगों को बीमारियों के करीब ले जा रही है। आज लोग शुद्ध हवा, वृक्षारोपण और स्वस्थ जीवनशैली की अनदेखी कर रहे हैं। यदि पर्यावरण संरक्षण और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाया जाए, तो कई बीमारियों से बचाव संभव है।

यात्रा आगे विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः मां ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे रास्ते ‘साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं’, ‘वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘करो योग, रहो निरोग’ जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page