Connect with us

गाजीपुर

1.6 किलो गांजा के साथ मुन्ना राम गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल पुलिस ने शेरपुर कला के पास की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

भांवरकोल, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने चेकिंग के दौरान शेरपुर कला गांव के पास से एक व्यक्ति को 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुन्ना राम उर्फ सोखा पुत्र कन्हई राम, निवासी शेरपुर कला, थाना भांवरकोल, गाजीपुर के रूप में हुई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ कुण्डेसर मोड़ से शेरपुर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:10 बजे शेरपुर कला गांव के पास आरोपी को पकड़ा गया।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया गया है। इस मामले में भांवरकोल थाने में मुकदमा संख्या 215/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कमला प्रसाद, कांस्टेबल प्रशांक कुमार और कांस्टेबल अतुल यादव शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page