भदोही
ससजपा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
भदोही। सर्व समाज जनहित पार्टी (ससजपा) की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शुक्रवार को नारायण कटरा स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह सहित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सिंटू शुक्ला, सतीश पांडेय, राम अनुज त्रिपाठी, समर बहादुर सिंह, डॉ. डीके श्रीवास्तव, दूधनाथ विश्वकर्मा, राम रसीले कनौजिया, संजय चौबे, सदन, अजय त्रिपाठी, विष्णु मोहन पांडेय, प्रमोद कुमार, रामबाबू, रमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
