Connect with us

गाजीपुर

आराधना मिश्रा ‘मोना’ में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता: डॉ. जनक कुशवाहा

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ को बनाए जाने पर गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading...

संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ में कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने कुशल नेतृत्व से वह कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगी और उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगी। उनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की भागीदारी को मजबूती मिलने की भी उम्मीद जताई गई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर अखिलेश सिंह यादव, सूर्यकांत, घनश्याम बिंद, राजेश कुमार यादव, राकेश सिंह, अंकित मौर्य, अर्चना कुमारी, शहनाज परवीन, शिवकुमार, नरसिंह यादव, अरविंद कुमार यादव, फेकू सिंह यादव, प्रमोद कुमार, मनमोहन सिंह यादव, मुन्ना सिंह यादव, इरफान, खातून, खालिदा फातिमा, अजीत कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार यादव और मोनिका यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page