गाजीपुर
सैदपुर में चला वृहद सफाई अभियान, पॉलीथिन के नुकसान बताए
सैदपुर, गाजीपुर। आदर्श नगर पंचायत की ओर से ‘सेवा संकल्प सप्ताह’ के अंतर्गत नगर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही एकल-उपयोग पॉलीथिन के प्रतिबंध और उसके दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य नगर को स्वच्छ बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

संजय वन परिसर में हुई सफाई
अभियान के दौरान नगर पंचायत की टीम ने संजय वन परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरे का निस्तारण किया। वहीं नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में नागरिकों व दुकानदारों को पॉलीथिन से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी गई।

कपड़े और जूट के थैले अपनाने की अपील
नगर पंचायत कर्मियों ने लोगों से सिंगल-यूज पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने और उसके स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी को जरूरी बताया।
कर्मचारी और नागरिक रहे मौजूद
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार के साथ प्रतीक यादव, इन्द्रजीत, हर्षद सोनकर, संतलाल कुमार, अनिल सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
