गाजीपुर
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता
जखनियां, गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के जन्मदिन पर गुरुवार को उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उनके गृह क्षेत्र में भी जन्मदिन को लेकर उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
जन्मदिन के अवसर पर जगह-जगह समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई दी। प्रमोद वर्मा ने डॉ. संगीता बलवंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सांसद ने जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित के मुद्दों पर काम करने का प्रयास किया है।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
प्रमोद वर्मा ने कहा कि डॉ. संगीता बलवंत अपने सरल स्वभाव और संगठनात्मक कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि सांसद निरंतर जनसेवा करती रहें और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करें। जन्मदिन पर समर्थकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज के विकास में निरंतर योगदान की कामना की।
