Connect with us

गाजीपुर

सीसीटीवी में कैद हुई सगड़ी चोरी, मजदूर की आजीविका पर संकट

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र की स्टेशन पुलिस चौकी अंतर्गत पटखौलिया गांव में बुधवार देर रात घर के सामने खड़ी करीब 15 हजार रुपये कीमत की तीन पहिया सगड़ी चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सुबह उठने पर गायब मिली सगड़ी

पीड़ित मजदूर शिलोचन बिंद के मुताबिक, वह बुधवार रात मजदूरी कर घर लौटे थे और सगड़ी घर के बाहर खड़ी कर सो गए। गुरुवार सुबह उठने पर सगड़ी गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति सगड़ी लेकर जाता दिखाई दिया।

Loading...

रात्रि गश्त पर उठे सवाल

फुटेज में चोर बिना नकाब के सगड़ी चलाकर मौके से निकलता नजर आ रहा है। मजदूर की आजीविका के साधन की चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोगों ने रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

पीड़ित ने सगड़ी बरामद कराने और चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है और न ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page