Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 31 अक्टूबर तक चलेगा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम कुमार ने सीएमओ कार्यालय में शपथ दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान संचालित होगा।

11 विभाग मिलकर करेंगे जागरूक

स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पंचायती राज समेत 11 विभागों की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। अभियान के दौरान फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, साफ-सफाई, जांच और उपचार पर जोर दिया जाएगा।

डेंगू के 20, मलेरिया के 26 मरीज

सीएमओ के अनुसार, इस वर्ष अब तक जिले में डेंगू के 20 और मलेरिया के 26 मरीज सामने आए हैं। सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

बुखार होने पर कराएं जांच

सीएमओ ने लोगों से मच्छरदानी लगाने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने और घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और स्वयं इलाज करने से बचें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page