वाराणसी
एलएंडटी की खोदी सड़क में धंसा सीमेंट लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा
वरुणापार में सड़क मरम्मत नहीं होने से गहरे गड्ढे में फंसा वाहन, राहगीरों में आक्रोश
वाराणसी, जयदेश। वरुणापार इलाके में एलएंडटी की ओर से खोदी गई सड़क की समय पर मरम्मत नहीं होने से गुरुवार को सीमेंट लदा मालवाहक वाहन सड़क में धंस गया। वाहन का पिछला पहिया गहरे गड्ढे में फंसने के कारण चालक उसे आगे नहीं बढ़ा सका। संयोग से वाहन पलटने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क खोदने के बाद गड्ढे को ठीक से भरकर समतल नहीं किया गया है। इसके चलते बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का आरोप है कि वरुणापार के कई इलाकों में सड़क खोदने के बाद मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इससे आए दिन वाहन फंसने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और एलएंडटी से सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर गड्ढों को समतल कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
