Connect with us

वाराणसी

ट्रेन की चपेट में नाना-नाती की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

नजर उतरवाने के बाद लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

मिर्जामुराद, वाराणसी। थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में मंगलवार शाम करीब सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से नाना और उनके तीन वर्षीय नाती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

नाती की नजर उतरवाने निकले थे नाना

लच्छापुर निवासी दुलचंद्र राजभर (56) अपने तीन वर्षीय नाती राजन उर्फ राजा पुत्र जितेंद्र राजभर निवासी परमपुर, जंसा को नजर उतरवाने के लिए घर से पैदल लेकर निकले थे। बताया गया कि वापस लौटते समय रास्ते में पानी भरा होने के कारण दोनों रेलवे ट्रैक की ओर से होकर गुजर रहे थे।

Advertisement

ट्रेन की चपेट में आए दोनों

इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी और वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में दोनों आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दुलचंद्र और मासूम राजन की मौके पर ही मौत हो गई।

इकलौता पुत्र था राजन

परिजनों के अनुसार राजन करीब एक माह पहले अपनी मां पूनम राजभर के साथ ननिहाल आया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page