Connect with us

जौनपुर

आयुषी राजपूत ने शॉट पुट में जीता राज्य स्तरीय पदक

Published

on

Loading...
Loading...

12.48 मीटर गोला फेंककर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

चंदवक (जौनपुर)। क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री और प्रतिभावान खिलाड़ी आयुषी राजपूत ने शॉट पुट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। बलिया में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में आयुषी ने 12.48 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया।

Loading...

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आयुषी ने अपने प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया।

आयुषी की इस उपलब्धि पर डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह समेत क्षेत्र के अन्य लोगों ने बधाई दी। उन्होंने आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page