Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह का स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। इससे पहले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भंवरनाथ चौराहे पर उनका स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें आजमगढ़ का जिला प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वह दो बार गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव का भी उल्लेख किया, जिसमें दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आजमगढ़ से सांसद निर्वाचित हुए थे।

डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Advertisement

इस अवसर पर विनोद राय, संतोष सिंह, अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’, घनश्याम पटेल, सत्येंद्र राय, रामदर्शन यादव, मंजू सरोज, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण मौर्य, कृष्ण पाल, जयनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह, मुन्ना, ऋषिकेश दुबे, सच्चिदानंद सिंह, मृगांक शेखर, विवेक निषाद, जितेंद्र राय और मुंशी निषाद सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page