Connect with us

जौनपुर

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों की हुई जांच

Published

on

Loading...
Loading...

मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह, सराफा एसोसिएशन ने किया आयोजन

जौनपुर। जिला जौनपुर सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से घनश्याम दास बगीचा, उमर खाँ (उर्दू बाजार) में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद लोगों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव मौजूद रहे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में इस तरह के शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर में भाजपा नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष सारिका सचिन सोनी तथा चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेदांता हॉस्पिटल से पहुंचे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।

शिविर के संयोजक एवं जिला जौनपुर सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर महामंत्री अश्वनी बैंकर, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा (औजार वाले), उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल, चन्द्र प्रताप सोनी, अजीत सोनी, सचिन कुमार सोनी, महेन्द्र सेठ, अनुराग सोनी, संदीप सेठ, विनोद सोनी सहित सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page