गाजीपुर
एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर डॉ. ऋतु श्रीवास्तव का नवाचार अपलोड
‘गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा’ नवाचार के जरिए बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास
गाजीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए सदर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल डीलिया की सहायक अध्यापिका एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ऋतु श्रीवास्तव के नवाचार ‘गतिविधियों से विज्ञान की जिज्ञासा’ को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ के आधिकारिक उद्गम पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार, डॉ. ऋतु श्रीवास्तव के नवाचार का चयन उद्गम पोर्टल के लिए किया गया था। इसके बाद पांच दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से नवाचार पर आधारित वीडियो तैयार किया गया, जिसे अब पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
इस नवाचार का उद्देश्य गतिविधि आधारित एवं प्रयोगात्मक शिक्षण के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाना और विद्यालय में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना है। इसके तहत बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय प्रयोग और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को समझने के लिए प्रेरित किया गया।
नवाचार के माध्यम से बच्चों का ध्यान केवल रटने की पद्धति से हटाकर ‘क्यों’ और ‘कैसे’ जैसे सवालों पर केंद्रित करने का प्रयास किया गया। इसके परिणामस्वरूप बच्चों की उपस्थिति में सुधार के साथ विज्ञान विषय को लेकर उनके मन में मौजूद झिझक और डर को जिज्ञासा में बदलने में मदद मिली।
कंपोजिट स्कूल डीलिया के विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर मानक, बिल्डथॉन, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, एनएमएमएस और अटल आवासीय विद्यालय जैसी गतिविधियों एवं परीक्षाओं के लिए भी हुआ है।
शिक्षा विभाग के अनुसार सरल नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण और सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास क
