Connect with us

गोरखपुर

मदरिया चौराहे के पास सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

कार की टक्कर से बाइक सवार अंकित यादव गंभीर रूप से घायल, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

गोलाबाजार-गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य रहे शिवचंद यादव के छोटे पुत्र अंकित यादव (29) की शुक्रवार रात मदरिया चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार अंकित यादव शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से मदरिया चौराहे से अपने घर मटिहानी जा रहे थे। इसी दौरान गोला की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अंकित को तत्काल बड़हलगंज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों के अनुसार अंकित यादव अविवाहित थे और उनकी शादी अगले वर्ष तय होनी थी। उन्होंने नोएडा के एक कॉलेज से डिप्लोमा की डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इन दिनों गांव में ही रह रहे थे।

Advertisement

बताया गया कि अंकित के पिता शिवचंद यादव की तबीयत खराब चल रही थी। इसी वजह से अंकित गांव में रहकर उनकी देखभाल कर रहे थे। परिवार के लिए अंकित की अचानक मौत का सदमा बेहद गहरा है। घटना के बाद मटिहानी गांव सहित आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page