Connect with us

गोरखपुर

जलकल परिसर के पुराने कमरे में मिला 4-5 दिन पुराना शव, मची सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

तेज दुर्गंध आने पर लोगों को हुई जानकारी, मृतक की पहचान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण होगा स्पष्ट

गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जलकल की टंकी परिसर स्थित एक पुराने कमरे में युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से तेज दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने युवक की हत्या कर शव को पुराने कमरे में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि युवक के बारे में कोई सुराग मिल सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page