Connect with us

जौनपुर

भाषण में संकेत यादव तो चित्रकला में उमरा अंसारी ने मारी बाजी

Published

on

Loading...
Loading...

फौजदार इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिता

मछलीशहर/जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत फौजदार इंटर कॉलेज में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 107 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने देश को विकसित बनाने के लिए अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

भाषण प्रतियोगिता में संकेत यादव प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीता देवी इंटर कॉलेज अगहुआ के कक्षा 10 के छात्र संकेत यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय विद्यालय इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा दिव्या यादव द्वितीय और होरिल राव इंटर कॉलेज कुंवरपुर के कक्षा 12 के छात्र शिवम यादव तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर चित्रकला में शांति मिश्रा द्वितीय

चित्रकला के जूनियर वर्ग में 11 विद्यालयों के 33 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्टर्लिंग स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा उमरा अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सार्वजनिक इंटर कॉलेज गोहका की कक्षा 7 की छात्रा शांति मिश्रा द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 7 की परी सरोज तृतीय रहीं।

सीनियर चित्रकला में उमरा अंसारी प्रथम

चित्रकला के सीनियर वर्ग में 16 विद्यालयों के 44 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्टर्लिंग स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा उमरा अंसारी को प्रथम, सार्वजनिक इंटर कॉलेज गोहका की कक्षा 7 की शांति मिश्रा को द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 7 की परी सरोज को तृतीय स्थान मिला।

Advertisement

माध्यमिक वर्ग में रानी मौर्य अव्वल

चित्रकला के माध्यमिक वर्ग में सर्वोदय विद्या पीठ मीरगंज की कक्षा 11 की छात्रा रानी मौर्य प्रथम रहीं। फौजदार इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र शिवराज ने द्वितीय और इसी विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा आयरिश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र दिए

कार्यक्रम के अंत में भाजपा के विधानसभा संयोजक राजेश सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश दुबे और नोडल अधिकारी नीतू ने विजयी विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में भाजपा के जयानंद चौबे, अभिषेक सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page