Connect with us

भदोही

जनगणना-2027 में सक्रिय सहभागिता की अपील

Published

on

Loading...
Loading...

जनगणना राष्ट्रीय विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला

भदोही। जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।

16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेगा जनगणना दल

इसके बाद 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इस अवधि में जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना करेंगे। जिलाधिकारी ने लोगों से जनगणना कर्मियों को सहयोग देने और सही व अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

सही आंकड़ों से बनेंगी बेहतर योजनाएं

उन्होंने कहा कि सही और पूर्ण जानकारी पर आधारित जनगणना बेहतर योजनाओं तथा प्रभावी जनकल्याण की मजबूत आधारशिला तैयार करती है। उन्होंने जनपदवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Advertisement

जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जनगणना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे बढ़कर जनगणना में भागीदारी करें और राष्ट्रीय कार्य में अपना योगदान दें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page