गाजीपुर
भांवरकोल पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भांवरकोल गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम के माध्यम से की।
पुलिस के अनुसार, फौजदारी वाद संख्या 196/22 में धारा 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित वारंटी छोटन शर्मा पुत्र जेई प्रसाद, निवासी ग्राम धनेठा, थाना भांवरकोल को थाना परिसर से हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय से न्यायिक अभिरक्षा रिमांड स्वीकृत होने के बाद उसे जिला कारागार गाजीपुर में दाखिल कराया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय हमराह, थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
