Connect with us

गाजीपुर

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Published

on

Loading...
Loading...

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन

गाजीपुर/जमानियां। हेतिमपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना रहा।

रंगों के जरिए दिखाई विकसित भारत की कल्पना

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों की चित्रकारी में स्वच्छ एवं सुंदर भारत, हरित भारत, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत, शिक्षित भारत, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक प्रगति और सामाजिक सद्भाव जैसे विषय प्रमुख रहे।

Advertisement

रचनात्मकता के साथ सामाजिक चेतना पर जोर

विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश दत्त पांडेय ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना उचित नहीं है। उनकी रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसी गतिविधियां बच्चों को अपने विचार और सपने व्यक्त करने का अवसर देती हैं।

उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के भारत का निर्माण करेंगे। इसलिए उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page