Connect with us

गाजीपुर

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन कल

Published

on

Loading...
Loading...

रुकनपुर दरगाह में 23 सितंबर की शाम नमाज-ए-मगरिब के बाद शुरू होगा कार्यक्रम

गाजीपुर/बहरियाबाद। अंजुमन मखदूमिया रुकनपुर दरगाह के तत्वावधान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम नमाज-ए-मगरिब के बाद शुरू होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Loading...

विभिन्न स्थानों से पहुंचेगे वक्ता

कार्यक्रम में खतीब व वकार सगीर अहमद सोनभद्र, बुलबुले बाग में जनाब शोहराब कादरी देवरिया, दानिश अटारी नोमानी, एहसान शाकिर जीयनपुर आजमगढ़, मोहम्मद बिलाल रजा बरकाती शादियाबाद, मौलाना अजमल रजा मिस्बाही मलिकनगांव तथा हाफिज व कारी मोहम्मद तौफीक हुसैन, खतीब व इमाम रुकनपुर दरगाह शामिल होंगे।

अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील

आयोजक अंजुमन मखदूमिया की ओर से क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। आयोजन के दौरान धार्मिक वक्ताओं द्वारा तकरीर और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page