Connect with us

गाजीपुर

नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

भदौरा-दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग पर बड़ी पुलिया के पास मिला करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा-दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग स्थित बड़ी पुलिया के पास सोमवार सुबह नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने नहर में औंधे मुंह पड़े शव को देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही सेवराई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।

मोबाइल से पहचान का प्रयास

पुलिस के अनुसार मृतक ने काले रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी थी। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस मोबाइल के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह नहर तक कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

Advertisement

विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस

सेवराई चौकी इंचार्ज शिवप्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ घटना की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page