Connect with us

वाराणसी

शिवपुर में त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वैदिक विधि-विधान, संस्कृत परंपरा और धार्मिक कर्मकांड का दिया जाएगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

वाराणसी। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की ओर से भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन संचालित त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, शिवपुर में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को पौरोहित्य कर्म, वैदिक विधि-विधान एवं संस्कृत परंपरा से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षुओं को पौरोहित्य की विभिन्न विधियों, धार्मिक अनुष्ठानों तथा संस्कृत के महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-विधि, संस्कार और धार्मिक कर्मकांड का विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर का संचालन श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, शिवपुर में किया जाएगा। शिविर के निदेशक प्रेमेन्द्र कुमार गुप्त (उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ) हैं। केंद्र प्रबंधक शंकर पुरी जी महाराज, प्रधानाचार्य श्री आशुतोष मिश्र तथा पौरोहित्य प्रशिक्षक आचार्य विशाल पाण्डेय हैं।

Advertisement

आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को पौरोहित्य से जुड़े धार्मिक कर्मकांड और वैदिक परंपराओं का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page