Connect with us

वाराणसी

सिगरा में गूंजा खेल का जोश, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 32 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

वाराणसी। भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार से संबद्ध विद्यालयों का दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव शनिवार को सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में शुरू हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 32 विद्यालयों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का मार्च पास्ट और उत्साह देखते ही बना।

गणेश वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुति

महोत्सव का उद्घाटन महेश चंद्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव और भारतीय शिक्षा बोर्ड के रीजनल कोऑर्डिनेटर बृजमोहन पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, कादीपुर (शिवपुर) के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना और शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति दी। इसके बाद खिलाड़ियों ने खेल शपथ ली और 32 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया।

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के अलावा शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप और रिले रेस आयोजित हुईं। खिलाड़ियों ने पदक हासिल करने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

पूर्व खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान खेल क्षेत्र में योगदान देने वाले वाराणसी के पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पूर्व इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका पटेल सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मान प्रदान किया गया।

खेल भावना और अनुशासन का संदेश

राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, कादीपुर के निदेशक आनंद कुमार श्रीवास्तव की ओर से किया गया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिल रहा है। दो दिवसीय महोत्सव का समापन रविवार, 20 सितंबर को होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page