Connect with us

भदोही

बैदा बाजार में स्थापित हुई विघ्न विनायक गणेश प्रतिमा, दर्शन को उमड़ी भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा पूजा पंडाल, सुबह से देर शाम तक पहुंच रहे श्रद्धालु

गोपीगंज। नगर के बैदा बाजार में श्री गणेश पूजन समिति की ओर से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त विधि-विधान के साथ भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

गणेश पूजन को लेकर बैदा बाजार में विशेष तैयारियां की गई हैं। पूजा पंडाल के साथ पूरे बाजार को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठता है और भक्तिमय वातावरण नजर आता है।

श्री गणेश पूजन समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की जा रही है। दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूजा पंडाल में भक्तों की आवाजाही देर शाम तक बनी रहती है।

इस अवसर पर विनय जायसवाल, धीरज जायसवाल, हर्ष जायसवाल, रोहन जायसवाल, संदीप साहू, सुरेश जायसवाल और किसन जायसवाल समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page