गाजीपुर
कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल का जलवा
50 बच्चों ने किया प्रतिभाग, प्रमाणपत्र और बेल्ट देकर किया गया सम्मानित
कासिमाबाद। ऑल उत्तर प्रदेश सेशिकाई शिंतो-रयु कराटे डू एसोसिएशन की ओर से आयोजित कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल कासिमाबाद के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्कूल के करीब 50 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के बाद एसोसिएशन की ओर से प्रतिभागी सभी बच्चों को प्रमाणपत्र और बेल्ट प्रदान किए गए। बच्चों को कराटे के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राम लखन और प्रधानाचार्य श्रीमती एकता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कराटे कोच उमेश कुमार दिनकर, चीफ टेक्निकल डायरेक्टर एवं ब्लैक बेल्ट विशाल राजभर, धनंजय मिश्रा, आकाश यादव तथा उत्तर प्रदेश महासचिव श्रीमती चंदा यादव भी मौजूद रहीं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्कूल प्रबंधन ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में सम्मान मिलने से बच्चों और स्कूल परिवार में उत्साह का माहौल रहा।
