गाजीपुर
मेदनीपुर में 17 सितंबर को होगा बिरहा मुकाबला
16-17 सितंबर को दो दिवसीय विश्वकर्मा पूजनोत्सव, दिन और रात में होगा लोकगीतों का शानदार मुकाबला
देवकली (गाजीपुर)। करंडा ब्लॉक के मेदनीपुर बाजार में 16 और 17 सितंबर को दो दिवसीय विश्वकर्मा पूजनोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जयकिशुन साहू और राजकुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी आयोजक प्रेमानंद विश्वकर्मा और राम आशीष विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दी।
16 सितंबर को होगा पूजन
आयोजकों ने बताया कि 16 सितंबर को शाम चार बजे भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
दिन में माया और बुल्लू का मुकाबला
17 सितंबर को दिन में जौनपुर की लोकगीत गायिका माया मूर्ति और गाजीपुर के गायक बुल्लू यादव के बीच बिरहा मुकाबला होगा। इसके बाद रात आठ बजे से आजमगढ़ की लोकगीत गायिका उजाला यादव और प्रयागराज के गायक त्रिभुवन यादव के बीच बिरहा मुकाबला आयोजित किया जाएगा।
बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बिरहा मुकाबले का आनंद लेने की अपील की है। समारोह को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
