गाजीपुर
कासिमाबाद पुलिस ने वारंटी को घर से किया गिरफ्तार
न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई
कासिमाबाद (गाजीपुर), 11 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
घर से पकड़ा गया आरोपी
उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे मय हमराह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-01 द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के क्रम में अंगद मौर्या पुत्र स्व. नगेसर मौर्या, निवासी बंकाखास, थाना कासिमाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुराने मुकदमे से संबंधित था वारंट
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी वाद संख्या 520/26 और अपराध संख्या 161ए/1992 में धारा 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित है। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम रही मौजूद
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बहादुरगंज उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे मय हमराह शामिल रहे।
