वाराणसी
श्री हनुमान गैस सेवा ने वर्षगांठ पर ग्राहकों संग मनाया जश्न
केक काटकर मनाई खुशी, एक्स्ट्रा लाइट न्यू कनेक्शन की दी जानकारी
वाराणसी। श्री हनुमान गैस सेवा की वर्षगांठ के अवसर पर एजेंसी परिसर में ग्राहकों के साथ केक काटकर जश्न मनाया गया। इस दौरान ग्राहकों का मुंह मीठा कराया गया और उन्हें वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में ग्राहकों की सहभागिता रही।
ग्राहकों को दी कनेक्शन की जानकारी
एजेंसी के प्रोपराइटर देवांश मनीष चौबे ने ग्राहकों को एक्स्ट्रा लाइट न्यू कनेक्शन की उपयोगिता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कई ग्राहकों ने नए कनेक्शन भी लिए।
बेहतर सेवा का दिया भरोसा
देवांश मनीष चौबे ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और सहयोग संस्था की सबसे बड़ी ताकत है। ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। एजेंसी परिवार ने वर्षगांठ के अवसर पर सभी ग्राहकों के प्रति आभार जताया।
