Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने शोहदों पर की कार्रवाई

गाजीपुर, 9 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर गाजीपुर पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई।

बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त

मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया।

एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की।

Advertisement

सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान

पुलिस की ओर से बताया गया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार जागरूकता एवं निगरानी संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page