गाजीपुर
गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पैदल गश्त
एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई
बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, शोहदों पर रखी नजर
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी गई तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम भी सक्रिय रही। टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाकर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शोहदों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस की ओर से बताया गया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
