Connect with us

गोरखपुर

जन्माष्टमी पर गोरखपुर में गूंजीं 27 किलकारियां

Published

on

Loading...
Loading...

किसी के घर कान्हा तो किसी के आंगन आईं राधा रानी

जिला महिला अस्पताल में 11 सामान्य और 16 सिजेरियन डिलीवरी, 13 बेटे और 14 बेटियां जन्मीं

गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल में खुशियों की किलकारियां गूंजीं। पर्व के दिन अस्पताल में कुल 27 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 11 सामान्य और 16 सिजेरियन डिलीवरी हुईं। नवजातों में 13 बेटे और 14 बेटियां शामिल हैं। अस्पताल के एसआईसी डॉ. अनिल झा के अनुसार सभी माताएं और नवजात स्वस्थ हैं।

सोनमती के घर आईं जुड़वां बेटियां

जन्माष्टमी के दिन जन्म लेने वाले बच्चों में घंटाघर निवासी सोनमती के घर आईं जुड़वां बेटियां खास आकर्षण रहीं। एक साथ दो बेटियों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।

Advertisement

मंदाकिनी की पूरी हुई बेटी की मन्नत

नौसड़ निवासी मंदाकिनी के घर जन्माष्टमी के दिन बेटी ने जन्म लिया। परिवार ने इसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मिली खुशी और मन्नत पूरी होने के रूप में देखा।

वंदना की बेटी ने जन्म दिया बेटे को

नौसड़ की ही वंदना की बेटी सुधा ने जन्माष्टमी के दिन बेटे को जन्म दिया। परिवार नवजात बेटे को भगवान कान्हा का आशीर्वाद मानकर बेहद खुश है।

अस्पताल में छाई रही खुशियां

जन्माष्टमी के दिन एक साथ 27 बच्चों के जन्म से जिला महिला अस्पताल का माहौल खुशियों से भर गया। किसी परिवार में बेटे के जन्म पर कान्हा के आगमन जैसा उत्साह दिखा तो किसी के घर बेटी के रूप में राधा रानी के आने की खुशी मनाई गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page