Connect with us

गाजीपुर

शक्ति केंद्र संगठन की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार : सरोज कुशवाहा

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र समितियों का सत्यापन अभियान

गाजीपुर। भाजपा मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र समिति के सत्यापन अभियान के क्रम में गुरुवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने जंगीपुर विधानसभा के मरदह दक्षिणी मंडल में प्रवास कर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति का सत्यापन किया।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि शक्ति केंद्र संगठन की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने के लिए बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति का शत-प्रतिशत सत्यापन आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सत्यापन कार्य को पूरी गंभीरता, सजगता और संगठनात्मक भावना के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन

प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के मंडल में प्रथम आगमन पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर एवं प्रमोद राय ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवमुनि चौहान ने की। संचालन विपिन राय तथा आभार ज्ञापन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सदर पश्चिमी मंडल का जिला कार्यालय पर सत्यापन

इसी क्रम में गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल का मंडल सत्यापन जिला कार्यालय पर जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा एवं गोपाल राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

सुहवल मंडल में भी सत्यापन प्रक्रिया पूरी

वहीं जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने सुहवल मंडल में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। संगठन के विभिन्न स्तरों पर चल रहे सत्यापन अभियान के माध्यम से बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठनात्मक संरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page