Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज स्वास्थ्य केंद्र का दूसरे जनपद की टीम ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सीतापुर से आई टीम ने रजिस्टर, प्रसव केंद्र और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

नंदगंज-गाजीपुर। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में रविवार को दूसरे जनपद से आई टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज का स्थलीय निरीक्षण किया। सीतापुर से आए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज गुप्ता एवं बीसीपी डॉ. आशुतोष जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अभिलेखों और जच्चा-बच्चा केंद्र की हुई जांच

निरीक्षण टीम ने उपस्थित रजिस्टर, मरीजों के पंजीकरण एवं अन्य अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही जच्चा-बच्चा एवं प्रसव केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. शालिनी भास्कर सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

आपातकालीन ड्यूटी पर थे प्रभारी चिकित्साधिकारी

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली में आपातकालीन ड्यूटी पर होने के कारण निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद नहीं थे।

Advertisement

आरोग्य मेले में 35 मरीजों का हुआ उपचार

रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले में सुबह 11:30 बजे तक कुल 35 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उनका उपचार किया जा चुका था।

व्यवस्थाएं संतोषजनक, लेकिन पुराना भवन बना समस्या

निरीक्षण के बाद टीम प्रभारी डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं सामान्य एवं संतोषजनक पाई गईं। हालांकि अस्पताल भवन पुराना होने के कारण शौचालय समेत कुछ अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी बताई गई। परिसर में उगी झाड़ी और घास की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देने की बात कही गई।

निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी

डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाजीपुर के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page