Connect with us

गाजीपुर

ट्रेन से गिरकर अधेड़ घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया स्टेशन से पहले संतुलन बिगड़ने पर ट्रेन से नीचे गिरे शुभम पांडे

जमानिया, (गाजीपुर)। बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को ट्रेन से गिरकर करीब 45 वर्षीय शुभम पांडे घायल हो गए। बताया गया कि रामपुर माझा निवासी शुभम सिक्किम से जमानिया आ रहे थे।

स्टेशन पर उतरने के लिए गेट के पास खड़े थे

जानकारी के अनुसार, शुभम पांडे ट्रेन संख्या 12142 से जमानिया आ रहे थे। स्टेशन पर उतरने की तैयारी में वह ट्रेन के गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान शिव मंदिर के सामने पोल संख्या 710/5 के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़े।

हाथ में चोट, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में शुभम के हाथ में चोट लगी, जबकि उन्हें अंदरूनी चोटें भी आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page