Connect with us

मिर्ज़ापुर

बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

Published

on

Loading...
Loading...

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान को किया याद

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण से सम्मानित बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल पुरम कॉलोनी, बरौधा कचार स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी रहे। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबू कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र, संगठन तथा समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय, जिला मंत्री वीरेंद्र प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने बाबू कल्याण सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा और विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisement

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह ने दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page