Connect with us

वाराणसी

नाग पंचमी पर फलहारी बाबा अखाड़े में गूंजे दांव-पेंच, पहलवानों ने दिखाया दमखम

Published

on

Loading...
Loading...

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ भव्य दंगल, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

हनुमान जी और अखाड़े की मिट्टी का पूजन कर पहलवानों ने शुरू की कुश्ती

वाराणसी। नाग पंचमी के अवसर पर शिवपुर स्थित फलहारी बाबा अखाड़ा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम, फुर्ती और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

पूजन के बाद शुरू हुआ दंगल

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी एवं अखाड़े की पवित्र मिट्टी का विधिवत पूजन कर किया गया। इसके बाद पहलवानों ने अखाड़े की मिट्टी माथे पर लगाकर गुरु और अखाड़े के प्रति श्रद्धा प्रकट की। पहलवानों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और खेल भावना का संदेश भी दिया।

Advertisement

पहलवानों के दांव-पेंच ने बांधा समां

पूजन संपन्न होने के बाद अखाड़े में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। अलग-अलग मुकाबलों में पहलवानों ने अपनी शारीरिक क्षमता और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और तालियों एवं उत्साहवर्धन से पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

365 दिन होता है कुश्ती का अभ्यास

फलहारी बाबा अखाड़े की खासियत है कि यहां वर्षभर 365 दिन पहलवान कुश्ती का अभ्यास करते हैं। नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से पारंपरिक कुश्ती की कला, अनुशासन और खेल भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

नाग पंचमी पर आयोजित इस दंगल ने भारतीय पारंपरिक कुश्ती और अखाड़ा संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर रामचन्द्र पहलवान, केशव यादव, चन्दन यादव, जित्तू यादव, रामप्रसाद यादव, सुरेन्द्र यादव, झूल्लू यादव, काशी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page